Dr Shah Meraj Ahmad BJP

 भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के साथ आज 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के अंतर्गत जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।

वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प की पूर्ति एवं शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर वंचित और गरीब तक पहुंचाकर उसके जीवन में परिवर्तन लाने हेतु हम सभी प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।

सभी लाभा​र्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं!



आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में काशी वासियों को ₹19,000 करोड़ से ​अधिक लागत की 37 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं की सौगातें दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों को फ्लैग ऑफ भी किया।

उन्होंने बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा निर्मित 10,000वें लोकोमोटिव को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही अमूल दूध आपूर्तिकर्ताओं को बोनस हस्तांतरण और काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन पोर्टल एवं QR कोड का अनावरण किया।

सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!



Comments

Popular posts from this blog

SHAH MERAJ AHMED BHARATIYA JANTA PARTY

Dr. Shah Meraj Ahmad